कोडरमा : उप विकास आयुक्त, कोडरमा श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में प्रखण्ड सभागार चंदवारा में मनरेगा एवं अबुआ आवास योजना से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मनरेगा योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।पुराने योजनाओं को पूर्ण करने हेतु एक सप्ताह के अंदर सभी ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को निदेशित किया गया। जिन पंचायत में कूप निर्माण भौतिक रूप से पूर्ण कर लिया गया हैं उन्हें नरेगा सॉफ्ट पर पूर्ण कराये। विगत साल से पड़े खेल मैदान का भी निरिक्षण कर पूर्ण कराये।अबुआ आवास के लाभुकों का शत प्रतिशत मास्टर रॉल निर्गत करेंगें। अबुआ आवास योजना अंतगर्त सभी पंचायत सचिव को निदेशित किया गया कि सभी स्वीकृत लाभुकों द्वारा शत प्रतिशत आवास कार्य प्रारंभ कराएंगे और उनका प्लिंथ स्तर तक कार्य कराते हुए जियो टैग करें।द्वितीय किश्त की राशि का भुगतान के लिए आवश्यक हैं कि उन लाभुकों का डॉक्यूमेंट यथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जॉब कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य हैं। इस संबंध में सभी पंचायत सचिव को निदेशित किया गया कि उन सभी लाभुकों का जाति प्रमाणपत्र दो-तीन दिनों के अन्दर बनाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना एवं अन्य आवास योजनाओं का भी निरिक्षण कर पूर्ण कराने हेतु निदेशित किया गया।




