देवघर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देवघर पहुंचे. जैसा की पता है लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण में गोड़्डा, राजमहल और दुमका संसदीय सीट 1 जून को मतदान होना है. इसी को मद्देनजर रखते हुए भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवघर में रोड शो किया और लोगों से निशिकांत दुबे के पक्ष में वोट की अपील भी की . इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी.गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत देवघर के शिवलोक परिसर से विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए जेपी नड्डा का रोड शो हुआ और वीर कुंवर सिंह चौक पर आकर समाप्त हुआ.उनके आगे पीछे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान कार्यकर्ता जेपी नड्डा जिंदाबाद के जमकर नारे भी लगाये. इस रोड शो में स्थानीय विधायक नारायण दास भी शामिल हुए थे




