रामगढ़ : नक्सली समरित गंझू उर्फ मलिंगा दो लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार

0
RAMGADH

रामगढ़ : झारखंड की रामगढ़ पुलिस को नक्सली संगठन टीपीसी के खिलाफ मंगलवार को सफलता मिली है.नक्सली समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ मड्डू को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार.गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गंझू उर्फ मलिंगा को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया .रामगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को 27 मई को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भुरकुंडा ओपी अन्तर्गत सयाल नाला पार में उग्रवादी संगठन टीपीसी का सक्रिय सदस्य अपनी ससुराल में छिपा हुआ है.सूचना के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पतरातू अंचल के पुलिस निरीक्षक योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गंझू उर्फ मलिंगा को उसके ससुराल से पकड़ा उसके साथ दो लोडेड कट्टा भी पुलिस ने पकड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here