कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए कल्पना सोरेन ने माँगा वोट

0
Kalpana Soren

अमर वीर शहीदों की वीर भूमि संथाल परगना के गोड्डा में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में पोड़ैयाहाट में आयोजित चुनावी सभा में झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन शामिल हुई। मौके पर कल्पना सोरेन ने संबोधित किया यह वो क्रांतिकारी भूमि जहां से बाबा तिलका मांझी ने तीर-धनुष से अंग्रेजों का मुकाबला तब किया था जब किसी ने ऐसा करने का सपना भी नहीं देखा था। आज भी वही लड़ाई है शोषकों के खिलाफ, बस स्वरूप बदल गया है। आदरणीय दिशोम गुरुजी ने बचपन में अपने संघर्षी पिता को खोया। इस के बाद उन्होंने महाजनों के खिलाफ आंदोलन किया, लोगों को हक़-अधिकार दिलाया। दिशोम गुरुजी और अनेकों महान क्रांतिकारियों के सँघर्ष के बाद ही हमें झारखण्ड मिला। आज हम अपने आप को गर्व से झारखण्डी कहते हैं, यह झारखण्ड उन्ही की देन है।आज आदरणीय दिशोम गुरुजी के बेटे हेमन्त जी को भी बीजेपी ने डर के मारे जेल में डाल दिया है। हेमन्त जी राज्य के लोगों को हक़-अधिकार दे रहे थे, अच्छी शिक्षा, राशन, पेंशन आदि से जोड़ रहे थे, इससे बीजेपी को तकलीफ हो गयी। हेमन्त जी ने 1932 खतियान, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना आदिवासी धर्म कोड विधानसभा से पारित करवाया, मगर यह सब देख बीजेपी वाले लोग चुप हो गए। आज महिलाएं समाज में आगे बढ़ रही हैं यह सब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की बदौलत हो पाया है। मैं भी अपने परिवार की सेवा में खुश थी, लेकिन इन बीजेपी वालों ने चुनाव से ठीक पहले, जन-जन के प्यारे, आपके बेटा और भाई हेमन्त जी को जेल में डालने का काम किया। जिस जमीन के नाम पर हेमन्त जी को जेल में डाला गया है, उसमें उनका नाम ही नहीं है। हेमन्त जी को षड्यंत्र के तहत जेल में डालने की एक ही वजह थी कि पिछले 20 साल में बीजेपी राज्य में जो काम नहीं कर पायी, उससे लंबी और गहरी लकीर हेमन्त जी ने 4 साल में खींच दी। हेमन्त जी की जेल की चाबी आप लोगों के पास है। INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर हेमन्त जी को जेल से निकालने में मदद करें।चुनाव का यह आखिरी चरण है। बीजेपी वालों को चेता देना है कि यहां बड़े-बड़े पूंजीपतियों की पार्टी बीजेपी नहीं; बल्कि गरीब-गुरुबा, आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक का INDIA गठबंधन चलेगा। यहां से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी बड़े भाई प्रदीप यादव जी बड़ी बेबाकी से लोगों के मुद्दे उठाते हैं। उन्हें यह ताकत आप लोगों से मिलती है। आप सभी से आग्रह है 1 जून के दिन 2 नंबर पर हाथ छाप का बटन दबाकर INDIA गठबंधन को भारी मतों से विजयी बनायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here