हेमंत सोरेन ने हाइकोर्ट से मांगी बेल,जल्द सुनवाई करने का किया आग्रह

0
HEMANT SOREN RANCHI

लैंड स्कैम केस के आरोपी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट से आज(27MAY ) को जमानत की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है. साथ ही हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने मेंशन मेमो के माध्यम से हाईकोर्ट से यह आग्रह किया है कि हेमंत की जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की जाये. अब अदालत उनके बातो को सुनते है की नही, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली थी. जिसके बाद अब उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी की रात को हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने के बाद गिरफ्तार किया था. वहीं इसी केस में अफसर अली, अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और अन्य की भी गिरफ्तारी हो चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here