चुटिया के एक्स्ट्रीम बार में देर रात DJ की गोली मारकर ह*त्या

0
Extreme Bar

रांची : देर रात बार में घुसकर अपराधियों ने डीजे को गोली मार कर ह*त्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक मामूली विवाद में डीजे सैंडी की ह*त्या कर दी गयी है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है दिस्में देखा जा सकता है कि गोली मारने वाला शख्स एकदम बेखौफ हैं जैसे इसे ना कानून का डर है ना किसी और का. ये घटना चुटिया थाना क्षेत्र के एक्स्ट्रीम बार में रविवार देर रात लगभग एक बजे की बतायी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चुटिया पुलिस पहुंच घायल युवक को रिम्स ले गयी , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड में व्यवसाय करना कितना असुरक्षित हो गया है, इसका खौफनाक उदाहरण कल फिर देखने को मिला।राजधानी रांची में एक बार के अंदर डीजे की गोली मारकर ह*त्या कर दी गयी। इस घटना ने जेसिका लाल मर्डर केस की यादें ताजा कर दी। मामूली विवाद में डीजे की ह*त्या करने वाले अपराधियों का दुस्साहस दिखाता है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल मरणासन्न हो चुकी है।झामुमो-कांग्रेस की सरकार तो पिछले साढ़े 4 सालों से अपराधियों के गोदी में बैठकर खेल रही है, उनसे कारवाई की उम्मीद भी नहीं की जा सकती… @ChampaiSoren जी अनुकम्पा पर रिमोट कंट्रोल वाला सीएम बनके जनता की जान के साथ सौदा करने से बेहतर है, आप इस्तीफा दे दीजिए।अब ऐसा लगता है राज्य के पुलिस महानिदेशक भी सिर्फ शोभा बढ़ाने के लिए पद पर बैठे हुए हैं। @jharkhandpolice के डीजीपी बताएं कि जनता की सुरक्षा के लिए एहतियातन क्या कदम उठाए जा रहे हैं? क्या पुलिस सिर्फ बाइक और ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली ही करते रहेगी या अपराधियों पर नकेल भी कसेगी?रांची में जहाँ पुलिस विभाग के तमाम वरीय अधिकारी रहते हों, सारे संसाधन उपलब्ध हों, आम चुनाव प्रक्रियाधीन हो, पुलिस अलर्ट मोड पर हो… वहाँ इस प्रकार की घटना होना खेदजनक है। @ranchipolice 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कारवाई करें।भारतीय जनता पार्टी राज्य की जनता के जानमाल की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here