कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की बढ़ीं रिमांड , आलम फिर 3 दिन के लिए रिमांड पर

0
AALAMGIR AALAM

झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को ED ने सोमवार को रांची की विशेष PMAL अदालत में पेश किया। जहा PMAL अदालत ने 3 दिन और आलमगीर आलम को ED की रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले छह दिन, फिर पांच दिन के लिए ED रिमांड पर भेजा था।ED ने आलम को उनके निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक के घर से भारी नकदी बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। घरेलू सहायक के रांची स्थित परिसर से जब्त 35.2 करोड़ रुपये की नकदी विधायक आलम के ही हैं और उन्हें अपने विभाग में निष्पादित हर टेंडर से 1.5 प्रतिशत का निश्चित कमीशन मिलता है। संघीय एजेंसी ने पाकुड़ से कांग्रेस नेता आलम को प्रभात कुमार शर्मा की विशेष धनशोधन रोकथाम अधिनियम PMAL अदालत में पेश किए जाने के बाद यह दावा किया था।बता दें कि आलमगीर आलम को ED ने दो दिनों की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here