RANCHI: डेली मार्केट में लगी भीषण आग,ड्राई फ्रूट्स की दुकान जल कर राख

0
DAILY MARKET

रांची मेन रोड स्थित डेली मार्केट में रविवार की देर रात एक ड्राई फ्रूट्स की दुकान में आग लग लगी. इस अगलगी में दुकान में रखे सारे ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये . बताया जा रहा है की आग लगने से दुकानदार के लाखों के नुकसान हुआ है. बता दे की कल रविवार की रात करीब 12 बजे के लगभग अचानक डेली मार्केट स्थित एक ड्राई फ्रूट्स की दुकान में आग लग गयी. आग लगने से पुरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी. लोगों ने दुकान मालिक और अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी. मौके पर पहुंचकर दुकान मालिक सहित अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और कुछ देर बाद दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पायेगा. हालांकि आकलन के बाद ही नुकसान की सही जानकारी सामने आ पायेगी.बता दे की डेली मार्केट के दुकानदार आग को लेकर बेहद दहशत में रहते हैं. इस मार्केट में फल सब्जी के अलावा दूसरे खाद्य पदार्थ की भी थोक मंडी है. पिछले साल भी सब्जी मंडी में भीषण आग लगी हुई थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला के ढाई लाख रुपए भी जल गए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here