रांची के नामकुम से तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार

0
RANCHI POLICE

रांची पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कारवाई की रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है .नामकुम इलाके से तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार तस्करों के पास से अफीम के 90 हजार कैश पैसे भी बरामद किए गए हैं. जिनमें शिवम हजाम, दीपक मुंडा और शनिचरवा मुंडा शामिल है.एक अफीम तस्कर अरुण कुमार, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया.उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है मिली सूचना के आधार पर नामकुम जरेया के पास एक बाइक सड़क के किनारे खड़ा कर दो युवक किसी का इंतजार करते नजर आए. शक के आधार पर जब पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ करने के लिए आगे बढ़ी तो दोनों पुलिस को देख अपनी बाइक को छोड़कर भागने लगे,उस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने धार दबोचा.तलाशी के दौरान उनके पास से 200 ग्राम अफीम, डिजिटल तराजू के साथ-साथ बन्द किए जा चुके 500 के 110 नोट बरामद किए गए.फिलहाल तीनों तस्करो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here