रांची : आज संथाल की क्रांतिकारी भूमि गोड्डा में झामुमो स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुई। कल्पना सोरेन ने संबोधित किया जहां बीजेपी की सरकार नहीं होती, वहां यह दमन का काम करते हैं। चुनाव आता है तो यह बरगलाने की कोशिश करते हैं। बीजेपी वाले समझ लें यह अमर वीर शहीदों की धरती है, यह बाबा तिलका मांझी, सिदो कान्हू और फूलो-झानो की धरती है। यहां अगर राज चलेगा तो झारखंडियों का चलेगा, हमारे राज्य के मुद्दों पर यह चुनाव होगा।बीजेपी के लोग कभी भी झारखण्ड के मुद्दे सदन में नहीं उठाती। पूरे देश में बीजेपी से त्रस्त जनता लड़ रही है यह चुनाव बीजेपी के खिलाफ। अब गोड्डा की जनता भी जैसे समय-समय पर अपने घरों को अच्छा बनाती है, उनका रंगरोगन करती है, वैसे ही इस बार तानशाही ताकतों का साथ देने वाले व्यक्ति की जगह ऐसे INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को जितायेगी, जो गोड्डा और झारखण्ड के मुद्दों को सदन में पुरजोर ढंग से उठाएगा। हेमन्त जी की जेल की चाबी भी आपके पास है, आप सभी से अपील है INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को अपना पूरा आशीर्वाद देकर अपने बेटे और भाई हेमन्त जी को जेल से मुक्त कराने में मदद करें।आप सभी से आग्रह है 1 जून को होने वाले गोड्डा लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी श्री प्रदीप यादव जी को 2 नंबर पर हाथ छाप का बटन दबाकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनायें।




