महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग की टीम ने एक सोना कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इन छापामारी में भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है. कारोबारी के घर से 26 करोड़ रुपये कैश में मिले हैं। इसके साथ ही 90 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं। कारोबारी के यहाँ करीब 30 घंटे तक आयकर विभाग की रेड चली. आयकर विभाग के अधिकारियों ने फर्नीचर तोड़कर नोट निकाले.सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सर्राफा कारोबारी का ज्वैलरी और रियल एस्टेट का कारोबार भी है।आयकर विभाग की टीम ने नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में स्थित ज्वेलर्स और उसके कई ठिकानों पर रेड की. दो दिनों तक चली इस रेड में इनकम टैक्स के अधिकारियों को कई चीजें हाथ लगी. टैक्स चोरी के संदेह में आयकर विभाग के द्वारा यह कार्रवाई की गई.आप को बता दे की पिछले कुछ महीनों से आयकर विभाग की टीम राज्य में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. इन छापों में बड़ी मात्रा में बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हो रहा है.




