टेंडर कमीशन घोटाले की जांच कर रही ED ने अब झारखंड सरकार के दो मंत्री को समन भेजे जाने की खबर सामने आयी है. मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को ED ने समन भेजा है. पूछताछ के लिए 25 मई को रांची के हिनु स्थित ED ऑफिस बुलाया गया है. हालांकि इसकी कोई अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पायी है.बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले की जांच कर रही एड मंत्री आलमगीर आलम से भी पूछताछ में लगी है साथ ही मंत्री आलमगीर आलम को आय-व्यय और संपत्ति से संबंधित आवश्यक सभी दस्तावेज की जांच ED कर रही है. इससे पहले ED के मंत्री के पीएस संजीव लाल और सहायक जहांगीर आलम के घर पर छापेामारी की थी. इस दौरान जहांगीर के घर से 35.23 करोड़ बरामद हुए थे. बरामद पैसों के संबंध में ईडी ने आलमगीर आलम से दो दिन पूछताछ की थी. ईडी ने 14 मई को 9 घंटे और 15 मई को छह घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.




