खूंटी में मंगलवार(21MAY) सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. तमाड़ खूंटी पथ पर स्थित सिंदरी पुल के नीचे एक बस गिर गयी. जिसमें कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है की हादसे के समय बस में 48 लोग सवार थे। इनमें से कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। मौके पर एंबुलेंस बुलाई गयी है। पास के ही अड़की अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया. हालांकि अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं मिली है.मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस खूंटी से जमशेदपुर जा रही थी. इस दौरान एक बच्ची अचानक बीच सड़क पर दौड़ गयी. जिससे चालक ने अपना नियंत्रन खो दिया और बस सीधे सिंदरी पुल के नीचे जा गिरी. हालांकि घटना के बाद वह बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी. इस हादसे के बारे में कई ग्रामीणों का तो यह भी कहना है कि बस की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक नशे में था. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. जबकि चालक मौके पाकर फरार हो गया है. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गये. फ़िलहाल पुलिस अभी जांच में जुटी है.




