झारखण्ड लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में सुबह 5 बजे से ही मतदाता की लाइन

0
chatra chunao

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव आज (20 मई) को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से ही मतदान जारी है, जो आज शाम 5 बजे तक चलेगा.पांचवें चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में वोटिंग जारी सुबह 5 बजे से ही चालू हो चूका है. सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें लगी है. मतदाता सभी वोट देने के लिए ही उत्साहित नजर आ रहे है .बस सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं की ज्यादा भीड़ देखने को मिल रहा है. झारखंड के तीन लोकसभा सीट और लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में देश में सुबह 11 बजे तक 23.66% मतदान हुआ. वहीं बंगाल में 32.70% उत्तर प्रदेश में 27.26% और लद्दाख में 27.87% मतदाता वोट डाले. झारखंड की बात करें तो सुबह 11 बजे तक तीन लोकसभा सीट पर अनुमानित 26.18% मतदान हुआ है.झारखण्ड में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा तीन लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए 6705 केंद्र बनाये गये हैं. सभी बूथ को मॉडल बूथ की तरह तैयार किया गया है. इनमें 36 बूथों को यूनिक बूथ बनाया गया है. 6705 बूथ केंद्र में से 575 शहरी और 6130 ग्रामीण क्षेत्र में हैं.इन तीनों सीटों में राज्य के 7 जिले और 16 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इन तीन लोकसभा सीटों पर 54 प्रत्याशी मैदान में हैं. चतरा से 22, हजारीबाग से 17 और कोडरमा से 15 प्रत्याशी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here