Income tax raid: आगरा जूता करोबारियों के यहां 100 करोड़ से अधिक नगद बरामद,नोटों के बिस्तर पर सोता था कारोबारी

0
INCOME TAX

आगरा के जूता कारोबारियों के यहां इनकम टैक्स की रेड के बाद बड़ी सफलता मिली। जूता कारोबारी गद्दा नहीं नोटों के बिस्तर पर सोता था। IT रेड में अधिकारियों को बेडरूम में पैसों का अंबार मिला है।अधिकारियों द्वारा लगभग 36 घंटे से बरामद रूपयों की गिनती की जा रही है।आगरा में आयकर अधिकारियों ने शहर के 3 बड़े जूता कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। आयकर विभाग ने शनिवार को एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर एक साथ रेड किया है। कार्रवाई में सबसे ज्यादा रकम हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ डैंग के यहां से बरामद हुई है। इनकम टैक्स की टीम शनिवार से रविवार रात तक नोटों का गिनने में जुटी रही। जहां अभी तक 100 करोड़ से भी ज्यादा की गिनती की गई है।नोटों को गिनने के लिए आधा दर्जन मशीनें मगाई गयी है। लेकिन इतना नोट देख कर मशीन भी थक गई फिर कुछ देर तक गिनती बंद करनी पड़ी। इतना ही नहीं नोट गिनने के लिए एसबीआई के कर्मचारियों का शिफ्ट में बुलाना पड़ा। रामनाथ डैंग के यहां इतनी रकम होगी इसका किसी को अंदाजा नहीं था। आस पास के लोगों ने अश्चर्य जताते हुए कहा कि कभी ऐसा नहीं लगा कि डैंग के पास इतना पैसा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here