रांची गांडेय विधानसभा उपचुनाव का प्रचार – प्रसार आज शनिवार से समाप्त हो रहा है. इसको लेकर आज कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा चुनाव प्रचार समाप्ति के अंतिम दिन इंडिया गठबंधन ने कल्पना मुर्मू सोरेन के लिए मेगा रोड शो का आयोजन किया. रोड शो ने लगभग विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों और पंचायतों तक रोड शो किया. वही काफी भीड़ देखि गई सड़क के दोनों और भारी संख्या में लोगों ने खड़े होकर कल्पना सोरेन का अभिवादन किया.और नारे भी लगाए.कल्पना सोरेन ने फुलजोरी, प्रतापपुर, मेदनी सारे, धोबियाडीह, लच्छूडीह, हरीला, फूल झरिया, अहलियापुर, महेश मुंडा, बाघरा आदि क्षेत्रों में रोड शो किया. इस रोड शो में कांग्रेस ने कई मंत्री मंडल भी शामिल थे.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक सुदीप कुमार सोनू, डॉ इरफान अंसारी समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने हिस्सा लिया.




