आज वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन के बाद PM मोदी ने इंटरव्यू दिया. “ज्यादा बच्चे पैदा करने” वाले बयान पर जब PM मोदी से पूछा गया कि उन्होंने मुसलमानों के लिए ऐसा क्यों कहा तो उन्होंने कहा, मैं स्तब्ध हूँ । मैं जब ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों की बात करता हूँ तो लोग ये क्यों समझ लेते हैं कि मुसलमानों के बारे में बात हो रही है? ये समस्या तो गरीब हिंदू परिवारों में भी है। वे अपने बच्चों को हायर एजुकेशन नहीं दे पा रहे। मैंने ना तो कभी हिंदू का नाम लिया ना तो मुस्लिम का। मैंने बस अपील की कि बच्चे उतने ही पैदा करें जिनकी आप देखभाल कर पाएं। इसके अलावा उन्होंने आज के बयान में ये भी कहा है कि मैं हिंदू – मुस्लिम विभाजन करने लगूँगा तो सार्वजनिक जीवन में रहने लायक नहीं रहूँगा। मैं हिंदू- मुस्लिम विभाजन नहीं करूँगा यह मेरी प्रतिबद्धता है। उन्होंने ये भी कहा कि उनका शासन मॉडल धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करता।




