झारखण्ड : झारखंड देवघर से कुख्यात इनामी अपराधी अभिषेक सिंह उर्फ राहुल सिंह को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया.बता दे की देवघर एसडीपीओ ऋतिक श्रीवास्तव को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर के शोभा कॉम्प्लेक्स में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए ठहरे हुए हैं. इसके बाद देवघर पुलिस ने एक एसआईटी टीम का गठन किया और शोभा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की जहां कमरा संख्या 112 से अभिषेक सिंह को पकड़ा. कमरे से चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. कुख्यात इनामी अपराधी अभिषेक सिंह उर्फ राहुल सिंह को देवघर के शोभा कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया. पकड़े गये अपराधी के पास से 4 जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है.बताया जा रहा है की अपराधी यूपी के आजमगढ़ का रहनेवाला है. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आजमगढ़, वाराणसी और जौनपुर जिले में कई मामला दर्ज हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अभिषेक सिंह गिरफ्तारी के लिए 50000 का इनाम घोषित किया गया है. इनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.पुलिस का मानना है की इनके और साथी में जल्दी ही पकड़ा जायेंगे.




