मंत्री आलमगीर आलम के पीएस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ED के टीम ने संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को कोर्ट में पेश किया.रांची PMLA कोर्ट में दोनों को पेश करने के बाद एजेंसी ने इनसे पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड मांगी. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए दोनों की रिमांड पांच दिनों के लिए बढ़ा दी गई है.आप सभी को बता दे की दोनों की गिरफ्तारी पिछले सोमवार को हुई थी संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35.23 करोड़ रुपये नगद बरामद किए थे.उसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ रुपये बरामद हुए थे. इसी केस में एजेंसी में मंत्री आलमगीर आलम को भी समन जारी कर आज पूछताछ के लिए बुलाया है.




