रांची : आज रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा मोरहाबादी अवस्थित वाहन कोषांग में व्यवस्था का जायज़ा लिया।चौथे चरण में खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच फुटबॉल स्टेडियम में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच किया गया। शनिवार को मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में 13 मई 2024 को खूंटी एवं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत क्रमशः तमाड़ एवं माण्डर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं रांची SSP, रांची डीसी के साथ संयुक्त ब्रीफिंग करते हुए उन्हें कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी तमाड़ एवं माण्डर विधानसभा क्षेत्र तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके अलावा रांची -08 संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डी.एस.रमेश के द्वारा आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थित 1950 टॉल फ्री कॉल सेंटर निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहाँ आ रहें कॉल सम्बंधित जानकारी लिया की किस तरह के कॉल यहाँ आ रहें है, उन्हें आप जानकारी कैसे दे रहें है। ये कैसे लोगों के सवालों का जवाब देते है, कॉल जितने आते है, उसे पंजी में दर्ज किया जाता है या नही, तमाम तरह की जानकारी लेते हुए उन्होंने विशेष रूप से कहा की आप सभी दिए गए दिशा निर्देश का पालन करें।आज रांची -08 संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डी.एस.रमेश के द्वारा रांची अंचल कार्यालय (शहर) रांची, स्थित MCMC/मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया गया। सामान्य प्रेक्षक द्वारा नोडल पदाधिकारी से जानकारी लेते हुए प्रिंट मीडिया में आने वाले पेड न्यूज़/विज्ञापन/प्री सर्टिफिकेशन (पोल दिवस के एक दिन पूर्व) के बारें पूछा उन्होंने MCMC/मीडिया कोषांग में हो रहें कार्यों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा की भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देश का पालन करें।




