रांची नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए. डूबने से दो बच्चों की मौ*त हो गई.यह हादसा शनिवार (11MAY) की दोपहर हुई है. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को डैम से बाहर निकालने की कोशिश में लगी है. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों बच्चे डैम में बने खतरे के निशान को पार कर गए थे इसी दौरान दोनों बच्चे डूब गए.पुलिस अभी भी दोनों बच्चो को डैम से निकालने में जुटी है.




