7 बक्से में रखे गये थे 7 करोड़,झारखड के बाद आंध्रप्रदेश में पैसे की भरमार

0
andrapradesh

झारखण्ड के बाद अब आंध्रप्रदेश में पैसे की बक्से 7 बक्से में 7 करोड़ रुपये को कहीं भेजा जा रहा था।सातों बक्सों को एक टेम्पो में लोड कर ले जाया जा रहा था। लेकिन अचानक से टेम्पो एक लॉरी से टकरा गया और सातों बक्से सड़क पर आ गिरे। इनका ढक्क्न खुल गया और इनसे करेंसी निकल कर सड़क पर बिखर गये।जिसके बाद लोगो ने पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने आचार संहिता के तहत राशि को जब्त कर लिया है। टेम्पो पलटने की घटना इलाके के नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में हुई है। जिस लॉरी से टेम्पो की टक्कर हुई वो और टेम्पो दोनों ही विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम की ओर जा रहे थे।वाहन जब पलटा तो स्थानीय लोगों ने देखा कि उस वाहन में नकदी से भरे 7 गत्ते के बक्से लोड थे।जिसमे कैश रखा हुआ था। वहीं, हादसे में टेम्पो का चालक घायल हो गया है। उसे गोपालपुरम के एक अस्पताल में एडमिट किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here