6 मई को मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी के नौकर जहांगीर के घर से 35 करोड़ से अधिक राशि मिलने के बाद से ईडी नये-नये खुलासे कर रही है। जहांगीर के बैंक अकाउंट डिटेल्स की जांच की गई जिसमे जहांगीर के अकाउंट में भी लाखों रुपये जमा हैं। आप को बता दे की जहांगीर की सैलरी हजारों में थी लेकिन उसका खर्च करोड़ों में था। मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल की काली कमाई से जहांगीर आलम ने करोड़ों खर्च किए हैं।जानकारी मिली है की जहांगीर ने हाल ही में सर सैयद रेजीडेंसी फ्लैट खरीदा था। ईडी को मिली जानकारी के अनुसार संजीव लाल ने यह फ्लैट किसी दूसरे बिल्डर से खरीदा था। फ्लैट जहांगीर के नाम पर खरीदा गया है,इस फ्लैट को खरीदने का असली मकसद यहां कालेधन को रखना था। ईडी ने संजीव लाल और जहांगीर तथा उनके और कुछ लोगो के सभी बैंक खातों की जानकारी मांगी है। इन खातों के जरिए बैंक खातों में आए पैसों के स्रोत की जानकारी मिल सकती है। फ्लैट की खरीद में कितने पैसे का भुगतान किया गया, भुगतान के तरीके क्या थे, इसकी भी जांच की जा रही है। रांची में हुई छापेमारी में बरामद सारे रूपयों की जानकारी ईडी ने चुनाव आयोग को भेज दी है। ईडी अधिकारियों के अनुसार यह पैसा चुनाव आचार संहिता के दौरान बरामद किया गया है,इसलिए नियमानुसार आयोग को इसकी जानकारी दे दी गई है।और आगे की जानकारी लेने में जुटी है ईडी की टीम और यह पैसा किस चीज में इस्तिमाल करने के लिए है वो भी जानकारी जल्दी मिल जाएगी .




