RANCHI: हटिया रेलवे स्टेशन से 6 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 32 किलो गांजा के साथ.

0
HATIA

हटिया रेलवे स्टेशन से 32 किलो गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार किये गये.गुप्त सूचना अधिकारियों को मिली थी कि हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ट्रॉली बैग के साथ कुछ संदिग्ध देखे गए हैं,प्लेटफॉर्म नंबर 3 की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया आरपीएफ, फ्लाइंग स्क्वायड और जीआरपी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग अभियान के दौरान छह व्यक्ति चार ट्रॉली बैग और एक बड़े आकार के बैग के साथ एस्केलेटर के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे है. जिसके बाद उन्हें हटिया स्टेशन पर हिरासत में लिया गया. उनलोगों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से 32 किलो गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा का मूल्य लगभग 16 लाख रुपये बताया जा रहा है.और 6 लोगों को हिरासत में लिया गया.गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ करने करने पर बताया कि वे लोग गांजा एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाकर बेचते थे. गांजा तस्करों में बिहार के दुलारचंद्रम, झारखंड के रामगढ़ के बबलू कुमार यादव, विनीत कुमार और निखिल कुमार तथा दिल्ली के इकबाल खान शामिल हैं.आरपीएफ इंस्पेक्टर हेमंत कुमार ने बताया कि सभी तस्कर ओडिशा के राउरकेला से गांजा की खेप लेकर ट्रेन से रांची पहुंचे थे .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here