आप सभी को बता दे की झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन आज पूरी 3 महीने बाद जेल से बाहर निकले है .अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए रामगढ़ के नोमरा गांव पहुंचे हैं। हेमंत सोरेन बड़ी सफेद दाढ़ी, सफेद कुर्ता, गले में गमछा लिए अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल हुआ है.इस दौरान हेमंत सोरेन का कुछ अलग अंदाज देखने को मिला, वो अपने पिता शिबू सोरेन जैसे नजर आ रहे हैं। हेमंत सोरेन जैसे ही गांव पहुंचे उनसे मिलने के लिए परिजनों का जुटना शुरू हो गया. हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन और पिता शिबू सोरेन से भी मुलाकात की.बता दें, कुछ दिन पहले हेमंत सोरेन के चाचा और शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन का निधन हो गया था. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. रांची स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद हेमंत सोरेन ने ईडी की विशेष अदालत से 13 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी. लेकिन, अदालत ने उनके फैसले को खारिज दिया था. इसके बाद हेमंत सोरेन ने पीएमएलए कोर्ट के फैसले को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.तब जाकर कोट ने हेमंत सोरेन के चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने की अनुमति दी.हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी में भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल न्यायिक हिरासत में चल रहे सोरेन रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं।रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने भूमि घोटाला मामले में सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत 10 मई को अपना फैसला सुनाएगी।




