पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर यौ’न शो’षण का आरोप,कोलकाता पुलिस ने राजभवन से CCTV फुटेज मांगा, 4 लोगो को भेजा समन

0
west bengal governor

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी द्वारा राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। महिला ने मामले को लेकर हरे स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत की है। कोलकाता पुलिस जांच टीम बनाकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने राजभवन से सीसीटीवी फुटेज मिलने पर उसे देने की भी अपील की है। साथ ही राज्यपाल बोस के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर पूछताछ के लिए कोलकाता राजभवन के 4 कर्मचारियों को समन भेजा गया है।
बता दें क़ि राज्यपाल ने महिला के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, ‘ये मुझे बदनाम करने की साजिश है। मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। सत्य की जीत होगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं बनावटी नरेटिव से डरने वाला नहीं। कोई मुझे बदनाम करके चुनावी फायदा चाहता है तो भगवान भला करे। मैं भ्रष्टाचार-हिं’सा के खिलाफ लड़ाई नहीं रोक सकता।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here