‘बिग बॉस OTT 2 ‘ विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव फिर एक मुसीबत में फंस गए हैं।एल्विश यादव के खिलाफ एक केस खत्म नहीं होता कि दूसरा पहले दर्ज हो जाता है. ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। ईडी जल्द ही एल्विश यादव से पूछताछ करने वाला है और साथ ही यूट्यूबर के पास मौजूद महंगी कारों के काफिले के बारे में भी जांच की जा सकती है. साथ-साथ उनके बड़े होटलों, रिसॉर्ट्स और फार्म हाउसों के पार्टनर्स से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।पूछताछ के लिए एल्विश यादव को ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस बुलाया जा सकता है.आप को बता दे की इस से पहले सांप के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि एल्विश को जल्द ही ईडी का सामना होने वाला है.रिपोर्ट्स मुताबिक, एल्विश यादव नवंबर में नोएडा में सांप जहर मामले में दर्ज एफआईआर के बेस पर ईडी पूछताछ करने वाली है.अब ईडी एल्विश यादव को समन भेजने की तैयारी कर रही है। इस नये मामले पर एल्विश यादव का कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।




