रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने आज मीडिया बात करते हुए बोले की झारखंड राज्य 2000 में बना बने हुए आज 24 साल हो गए हैं। 18 साल तक यहां बीजेपी का शासन था। इन 18 साल में बीजेपी ने क्या किया जिस तरीके से झारखंड में विकाश होना जरुरी था वो नहीं हुआ.मोदी सरकार ने कहा था कि महिलाओं के हित में काम किए जाएंगे, फिर वह काम दीख क्यों नही रही है .युवाओं के पास नौकरी नहीं है।महिलाओं को घर चलाने में दिक्कत हो रही है। कम से कम पैसा घऱ आ रहा है। महंगाई आसमान छू रही है।मोदी सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे। कहा था कि अच्छे दिन आएंगे। हमें भी उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।दरअसल, मोदी जी ने मार्केटिंग अच्छी की थी, लेकिन प्रोडक्ट वैसा नहीं दे पाए। जिस तरीके साथ झारखंड के विकास में काम होने की जरूरत थी वह नहीं हुआ। पहली सरकार को रोडमैप बनाना था लेकिन उन्होंने नहीं बनाया। विकास तो हो रहा है लेकिन हम अपनी संस्कृति,कल्चर को कैसे बचा सकते हैं इनपर बातें नहीं हो रही है। अगर मैं सांसद बनती हूं तो मैं पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मिलकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करूंगी। एक ब्रिज बनूंगी। तभी जाकर रांची का विकास हो पाएगा। मैं अधिवक्ता के तौर पर काम करते आई हूं लेकिन आज मैं एक बेटी-बहन के तरह आपके सामने आई है।




