सिमडेगा निवासी सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया

0
Salima Tete

झारखंड की बेटी, सिमडेगा निवासी सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है.एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण से पहले मिड-फील्डर सलीमा टेटे को गोलकीपर सविता पुनिया की जगह भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है।ये बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर सलीमा काफी उत्साहित और खुश हैं . प्रो लीग के यूरोप चरण में अच्छा प्रदर्शन के लिए उन्होंने विश्वास जताया है.उन्होंने कहा ‘मुझे खुशी है कि मुझे टीम का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है. यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इस नई भूमिका का इंतजार कर रही हूं. हमारे पास एक मजबूत टीम है और इसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है.एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-2024 के आगामी बेल्जियम और इंग्लैंड चरणों में, हम अपना मजबूत प्रदर्शन करना चाहते हैं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here