गोड्डा: बलबड्डा के थाना प्रभारी ने करीब 5 साल बच्ची को आग में झुलसने से बचाया, सीएम ने दी शाबाशी

0
CM Champai Soren

गोड्डा: दिनांक-26.04.2024 को गोड्डा जिलान्तर्गत ग्राम-सोनागुझी (बलबड्डा) के एक घर पर आग लग गई थी, आग में झूलस रहे बच्ची को थाना प्रभारी, बलबड्डा के द्वारा रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद सीएम चम्पई सोरेन ने कहा शानदार गोड्डा पुलिस!अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए एक मासूम बच्ची की जान बचाने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता। आप ने फिर एक बार साबित किया कि झारखंड पुलिस के लिए – सेवा ही लक्ष्य है।

क्या है पूरा मामला ?
दिनांक-26.04.2024 को समय करीब 16:15 बजे मोबाईल फोन के माध्यम् से थाना प्रभारी, बलबड्डा को सूचना प्राप्त हुई कि बलबड्डा थानान्तर्गत गझंडा पंचायत के ग्राम-सोनागुझी में चाँदनी देवी के घर में आग लग गयी है, इसकी सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी द्वारा अग्निश्मन विभाग को सूचित करते हुए ग्राम-सोनागुझी पहुँचे तथा ग्रामिणों के सहयोग से आग में झूलसने के कारण जख्मी चाँदनी देवी एवं उनकी भाँजी को एम्बुलेंस से महागामा सदर अस्पताल भेजा गया तथा उन्हे ग्रामिणों द्वारा बताया कि एक बच्ची करीब 4-5 साल की है, जो अभी भी घर में फंसी हुई है, घर जल रहा था और घर में गैस सिलेंडर होने के कारण डर से कोई नजदीक नहीं जा पा रहा था, ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था, इसी क्रम में जलते हुए घर के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी नजदीक जा कर देखा तो बच्ची एक जलती हुई चौकी के नीचे बेहोशी के हालत में पड़ी हुई थी, थाना प्रभारी के द्वारा घर के अन्दर जा कर उक्त बच्ची को घर से बाहर निकालकर अपने वाहन से महागामा अस्पताल ईलाज हेतु ले जाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात सदर अस्पताल, गोड्डा लाया गया, जहाँ ईलाज के क्रम में चाँदनी देवी की मृत्यु हो गई एवं अन्य को बेहतर ईलाज हेतु बोकारो रेफर कर दिया गया। वहाँ से पुनः बेहतर ईलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here