खूंटी : आज सुभाष चौक, खूंटी में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के खूंटी विधानसभा चुनावी कार्यालय का पूजा-अर्चना कर विधिवत् उद्घाटन किया।आज खूंटी विधानसभा चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर अर्जुन मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अर्जुन मुंडा ने कहा भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आदरणीय मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने को तैयार है और खूंटी लोकसभा जीतकर हम सभी एक कमल फूल प्रधानमंत्री जी को समर्पित करेंगे।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



