हजारीबाग:रामनवमी को लेकर डीसी ने विभिन्न मस्जिदों के मौलाना/मौलवियों के साथ की बैठक

0

हजारीबाग: रामनवमी-2024 को लेकर आज उपायुक्त हजारीबाग की अध्यक्षता में अधोहस्ताक्षरी के द्वारा दोनों समुदाय के साथ जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। रामनवमी जुलूस से संबंधित दोनों पक्ष से विचार विमर्श के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की किया गया.रामनवमी पर्व को बेहतर समन्वय एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार विभिन्न समितियों के साथ बैठक कर हर पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा कर रहा है। इसी क्रम आज पुलिस अधीक्षक के साथ एसपी के आवासीय सभागार में विभिन्न मस्जिदों के मौलाना/मौलवियों के साथ बैठक की। साथ हीं इस दौरान मौलाना/मौलवियों द्वारा पूर्व के अनुभव के आधार पर कई बिंदुओ पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया व सुझाव भी दिए।उन्होंने बेहतर समन्वय एवं सद्भाव के साथ प्रशासन व अन्य समुदाय के लोगों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here