चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, TSPC के 4 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

0

चतरा : चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र से चतरा पुलिस ने आज प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार उग्रवादियो में मसी तिग्गा, किरण नगरवाल, विफा उरांव एवं विकास उरांव का नाम शामिल है। इनके पास से 2 अमेरिकन मेड पिस्टल, 2 मैगजीन, सौ चक्र जिंदा गोली और 2 मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चतरा के पिपरवार और टंडवा, रांची के खलारी, मैक्लूस्कीगंज, बुढ़म एवं रातू थाना क्षेत्र में कोल एवं विकास कार्य में जुड़े व्यवसायियों को टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा धमकी देकर रंगदारी स्वरुप लेवी की मांग की जा रही थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए चारों उग्रवादियों को पिपरवार व टंडवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here