रांची: रामनवमी को लेकर 16 अप्रैल से 3 दिनों तक यातायात व्यवस्था में बदलाव

0

रांची : रामनवमी को लेकर मंगलवार(16 अप्रैल) को शाम 4 बजे से 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक, 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 18 अप्रैल के सुबह 4 बजे तक, 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होंगे।साथ ही चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान विसर्जन वाले रूट पर आवश्यकतानुसार रूट को डायवर्ट किया जाएगा। 17 अप्रैल को निकाले जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर भी मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है।

विभिन्न मार्गों में निजी और यात्री वाहनों का परिचालन :

किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक और सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक की तरफ,एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में ,जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में,पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ आने वाले,चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले,प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक जाने वाले मार्ग में ,पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले,एसएन गांगुली रोड/विष्णु गली/बुधिया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले,चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले,उल हाउस के पास मेन रोड के तरफ आने वाले,कर्बला चौक से रतन पीपी आने वाले,पीपी कम्पाउंड से सुजाता चौक के तरफ आने वाले,चुटिया बाजार रोड में दोनों तरफ से,राजेन्द्र चौक से ओवरब्रीज, सुजाता चौक की ओर,पिस्का मोड़ से रातु रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा।वहीं सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे और उसी जगह से अन्य मार्गों पर परिचालित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here