रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से विजयवाड़ा भेजे जा रहे 7 नाबालिग को रेलवे पुलिस की नन्हे फरिश्ते टीम ने बचाया है.इस दौरान 3 को प्रदीप प्रज्ञा, बब्लू राम और सुरेश कच्छप को गिरफ्तार भी किया गया है.पलामू और गढ़वा के रहने वाले बचों को ट्रेन से विजयवाड़ा भेजा जा रहा था. लेकिन उनका प्लेन फ्लॉप हो गया.मानव तस्कर सुरेश कच्छप ने पूछताछ के क्रम में खुलासा किया कि पांच हजार रुपये के लिए वो इन बच्चों को विजयवाड़ा लेकर जा रहा था.उसने बताया वह ठेकेदार रियाज अंसारी के कहने पर ये सब कर रहा था. उसके गांव में ठेकेदार का काम चल रहा था, रियाज ने ही सभी बच्चों को विजयवाड़ा के इलेक्ट्रिक बोर्ड बनाने वाली कंपनी वायरस कंपनी में ले जाने को कहा था, इसके लिए उसे भी दिये गये थे. रियाज द्वारा सभी बच्चों के फर्जी आधार कार्ड भी बनाये गये थे.



