छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भीषण आग ने पूरे शहर में दहशत फैला दिया. रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में भयंकर आग से चारो तरफ दहशत और चीख-पुकार शुरू हो गई. मौके पर कई कर्मचारी मौजूद थे. जल्दी जल्दी सभी को बाहर निकाला गया. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।जानकारी के अनुसार दफ्तर के कैंपस में कई ट्रांसफॉर्मर, फीडर और कई सामान आग में जलकर खाक हो गए हैं.



