एल्विश यादव सहित 8 आरोपियों के खिलाफ हुई चार्जशीट दाखिल

0

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने सांप तस्करी से लेकर रेव पार्टी आयोजित करने के आरोपों में बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव सहित 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। कोर्ट में दाखिल की गई 1200 पेज की चार्जशीट में 24 गवाहों के बयान भी दर्ज हैं। NDPS धाराओं को लेकर चार्जशीट में सबूत है।आरोप पत्र में कहा गया है कि एल्विश सपेरों के संपर्क में था, मौके से एक जहरीला सांप और 20 मिलीलीटर करैत प्रजाति का जहर भी बरामद किया गया था। नवंबर में पीएफए संगठन ने एल्विश समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कराई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here