चम्पई सोरेन: भ्रष्ट्राचार का आरोप झेल रहे 25 नेता के भाजपा में शामिल होने के बाद 23 को तत्काल राहत मिल गई

0

रांची : इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार 25 नेताओं पर भ्रष्टाचार के केस थे. BJP ज्वाइन करने के बाद 20 नेताओं के ख़िलाफ़ जाँच ठंडी पड़ गई ,3 केस बंद हो गए.2014 के बाद से जिन 25 विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार की जाँच चल रही थी,उनमें से 23 को राहत मिल गई जब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी-सीबीआई के एक्शन का सामना करने वाले 95 फीसदी नेता विपक्षी हैं.बीजेपी द्वारा राहत मिलने की लिस्ट में हिमंत बिस्वा सरमा ,एकनाथ शिंदे,हार्दिक पटेल, अजित पवार, शरद पवार, जयंत पाटिल जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट पर विपक्ष अब भाजपा पर जमकर निशाना साध रही है.झामुमो ने कहा ”ये तो 25 नगीनें है पर असल नंबर तो इससे कहीं ज़्यादा है।ये आज की इंडियन एक्सप्रेस अख़बार की ये खबर बताती है कि देशवासियों को ये बेवक़ूफ़ समझते हैंएक तरफ़ भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार का ज़ोर ज़ोर से रट् लगाओ और दूसरी सबसे बड़े भ्रष्टाचारियों को अपने दल में शामिल करवा लोसाथ ही ईमानदारों को झूठे मुक़दमों में जेल में डाल दो भाज पार्टी को लगता है की इनका ये खेल देश नहीं समझेगा।पत्तलकार मीडिया और इलेक्टोरल बॉण्ड के पैसों से ये देश ख़रीद लेंगे.”वहीं झारखण्ड सीएम चम्पई सोरेन ने भी इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी ”इंडियन एक्सप्रेस की इस खबर के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में भ्रष्ट्राचार का आरोप झेल रहे 25 नेता भाजपा में शामिल हुए और चमत्कार देखिए, उनमें से 23 को तत्काल राहत मिल गई।वाकई, यह कमाल की Washing Machine है, जिसने भ्रष्ट्राचार के आरोपों एवं पापों को धोने में गंगा मईया को भी पीछे छोड़ दिया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here