पश्चिम बंगाल :जलपाईगुड़ी तूफान प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंची ममता बनर्जी

0

पश्चिम बंगाल : राज्यपाल सीवी आनंद बोस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज तूफान प्रभावित इलाके का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया और अलीपुरद्वार में पीड़ितों से मुलाकात भी की।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने राहत कैम्प में रह रहे लोगों से बात की है… यहां बहुत से घर क्षतिग्रस्त हुए हैं… MCC लागू है लेकिन यह आपदा है और ऐसे में प्रशासन यहां प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेगी। कितने घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, कितने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं इसका आकलन किया जा रहा है… मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि वे चिंता न करें, हम उनकी हर तरह से सहायता करेंगे। उन्हें सभी प्रशासनिक सहायतें दी जाएंगी।”वहीं सीवी आनंद बोस ने कहा ”इस यात्रा का उद्देश्य यह देखना था कि उन्हें (चक्रवात प्रभावित लोगों को) इलाज कैसे मिल रहा है। मैंने मृतक के परिजनों से भी बात की।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here