Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची के बड़गाईं अंचल में 8.46 एकड़ जमीन के घोटाले में झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन और निलंबित राजस्व अधिकारी भानु प्रसाद के खिलाफ रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में शनिवार को एक बक्सा भरकर करीब 5500 पन्नों की चार्जशीट दर्ज की है। इनके अलावा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के मित्र विनोद सिंह,हिलेरियस कच्छप और राजकुमार पाहन के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की गई है. साथ ही बरियातू के बड़गाईं अंचल स्थित 8.5 एकड़ जमीन को भी ईडी की टीम ने अटैच कर लिया है.



