झारखंड मौसम विभाग की ओर से पहले से ही घोषणा की गई थी कि 30 और 31 मार्च को बारिश हो सकती है.झारखण्ड में शनिवार की रात अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला।चूकि मौसम विभाग ने ये पहले ही अलर्ट कर दिया था की 30 और 31 मार्च को गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका है ,वही बारिस के कारन झारखण्ड में गर्मी में थोड़ी राहत मिली। अब 31 मार्च को भी मौसम का मिजाज उसी तरह का रहेगा.इसको लेकर मौसम विभाग से येलो अलर्ट लागु कर दी है मौसम विभाग का यह भी कहना है की है कि झारखंड के कुछ हिस्से में 31 मार्च को भी बारिश होने के आसार हैं. मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है. यह भी अनुमान लगाया गया है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है आज भी हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चलेगी।



