जामताड़ा : गुरुवार को जामताड़ा के गांधी मैदान में वृंदावन धाम से पधारे 1008 महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज ने सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ किया. कथा के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है। लोग उनका आशीर्वाद लेते हैं और भागवत् कथा को सुनते है।आज विधायक इरफान अंसारी ने भी उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होंने कहा ”अपने आप को काफी गर्वभविथ महसूस कर रहा हूं।”अपने विधानसभा जामताड़ा में इंद्रदेव सरस्वती महाराज के आगमन पर विधायक इरफान अंसारी काफी प्रसन्नं हैं उन्होंने कहा है कि अग्रवाल परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं कि उन्होंने जामताड़ा में ऐतिहासिक अनुष्ठान यज्ञ का आयोजन किया। जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। और आगे भी इसी तरह का कार्यक्रम करने का आपसे आग्रह करते हैं।



