झारखण्ड की राजधानी रांची में बारिश का आसार नही दिख रही है। मार्च के अंतिम सप्ताह में झारखंड का पारा 40 डिग्री पर है. मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को डालटनगंज और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है मार्च के महीने में लोगों को गर्मी से हालत ख़राब हो चूका है.अगर आज मौसम की बात करे तो राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है.वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट भी जारी है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया बंगाली की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर आज देखने को मिलेगा. झांखण्ड में 30और 31 मार्च को रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है धनबाद ,जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा ,रांची इन जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी.बारिस के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आएगी। पिछले 24 घंटे में राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिस हुई है .और 1 अप्रैल से बादल पूरी तरह बादल छंट जाएंगे और मौसम साफ रहेगा. और तीखी धूप और गर्मी तापमान को बढ़ाएगी.



