चुनाव के बीच नोटों के बीच लेटे हुए शख्स का फोटो हुआ वाइरल, कांग्रेस ने कहा ”BJP ने देश को लुटने वालों से चुन-चुनकर गठबंधन किया है”

0

नोटों के बीच लेटे हुए एक शख्स का फोटो वाइरल हो रहा है जिसका फोटो कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है. कांग्रेस का कहना है कि ये शख्स UPPL पार्टी का सक्रिय नेता बेंजामिन बसुमतारी है.UPPL असम में BJP का अहम सहयोगी दल है।कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है और कहा है कि ”चुनाव के बीच आई यह तस्वीर बताती है कि BJP और उसके सहयोगी दल भ्रष्टाचार के दलदल में लोट रहे हैं।BJP ने चुन-चुनकर उन लोगों के साथ गठबंधन किया है, जो उनकी तरह देश को लूट सके।”कांग्रेस ने ट्वीट किया ”नोटों के बीच लेटे हुए शख्स का नाम है- बेंजामिन बसुमतारीबेंजामिन UPPL पार्टी का सक्रिय नेता है। UPPL असम में BJP का अहम सहयोगी दल है।चुनाव के बीच आई यह तस्वीर बताती है कि BJP और उसके सहयोगी दल भ्रष्टाचार के दलदल में लोट रहे हैं।BJP ने चुन-चुनकर उन लोगों के साथ गठबंधन किया है, जो उनकी तरह देश को लूट सके।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here