पलामू : दिनांक 20.3.2024 को समय करीब 9:45 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुoअoनिo धर्मवीर कुमार यादव के नेतृत्व में सशस्त्र बल के सहयोग से लठेया बाजार में सरकारी शराब दुकान के सामने बिना नंबर प्लेट के पिकअप वैन में 95 कार्टून में प्रत्येक कार्टून में 180ml का 48 बोतल कुल 4560 अवैध देशी शराब का बोतल जिसमें प्रत्येक में टनाका का लेप लगा हुआ बरामद किया गया तथा छतरपुर थाना कांड संख्या–49/24, दिनांक–21.03.24, भाoदoविo की धारा 272/273/290 एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया।



