RANCHI : रांची डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू चौक के पास रहने वाले एक बिल्डर नीरज सहाय ने खुद को गोली मारकर आत्मह*त्या कर ली. आत्मह*त्या की घटना को नीरज ने घर में ही खुद को गोली मार कर अंजाम दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सिटी एसपी की टीम पहुंची. आर्थिक क्षति होने की वजह से नीरज इन दिनों परेशान थे. अपने ही कमरे को बंद कर नीरज ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली.जानकारी के अनुसार नीरज पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे. हाल के दिनों में नीरज ज्यादा कर्ज में डूब गए थे. करीब 25 करोड़ का कर्ज उन पर था. इसके कारण वो बहुत परेशान थे , जिस कारण नीरज ने आत्मह*त्या का कदम उठाया गया. हालांकि इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस के द्वारा पूछताछ में परिजनों ने नीरज के आर्थिक नुकसान की बात जरूर बताई है.
मामले की जानकारी देते हुए रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि व्यवसाय में हुए आर्थिक नुकसान की वजह से नीरज कुछ दिनों में परेशान थे और इसी कारण ही इस आत्मह*त्या के घटना को उन्होंने अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस अभी जांच में डूबी है . नीरज का कई लोगों से रुपए को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें कई बड़े बिल्डर और व्यवसायी भी शामिल थे. मामले को लेकर नीरज के खिलाफ कोतवाली थाने में भी शिकायत की गई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता और रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय भी नीरज के आवास पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से वो भी अचंभित है, क्योंकि नीरज जिंदादिल इंसान थे.



