जमीन घोटाला मामला : चर्चित तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

0

रांची. ईडी की टीम इंस्पेक्टर मीरा सिंह के करीबी जमीन कारोबारी और कांग्रेस के प्रदेश सचिव लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित आवास पर छापेमारी मारने पहुंची.बताया जा रहा है कि अब तक आधा दर्जन से ज्यादा सेल फोन जब्त किये जा चुके हैं.झारखंड की राजधानी रांची में ईडी की टीम ने सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. जमीन घोटाले को लेकर तुपुदाना रांची थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीरा सिंह के परिसर पर छापेमारी की गई. मीरा सिंह को ,जो की 2012 बैच की इंस्पेक्टर हैं, 25 फरवरी 2021 को खूंटी थाना प्रभारी रहते हुए एसीबी ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.यह मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है। दो साल पहले रांची जिले में स्थानांतरण के बाद इंस्पेक्टर मीरा सिंह को तुपुदाना ओपी का प्रभारी बनाया गया था.तुपुदाना में कई विवाद में पड़ने के बाद मीरा का ट्रांसफर हजारीबाग कर दिया गया था. हालांकि बाद में आदेश के बाद मुख्यालय के आदेश पर उसे रद्द कर दिया गया था.बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी कई बार सरकार को पत्र लिखकर मीरा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here