झारखण्ड : झारखंड में आज तेज आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश होने की सम्भाना , कई जिलों में ऑरेंज तो कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

0

रांची. बीते 24 घंटे में राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं, एक दो स्थान पर ओलावृष्टि भी हुई. सबसे अधिक वर्षा 38.2 मिलीमीटर रामगढ़ में दर्ज की गई. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री गोड्डा का रहा, जबकि सबसे न्यूनतम 16.2 डिग्री रांची में दर्ज किया गया. बुधवार के मौसम की बात करें तो आज भी राज्य में कई जगह झमाझम बारिश होने वाली है.रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के ऊपर से एक ट्रफ पास हो रहा है, जो असम तक एक्सटेंड कर रहा है. इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में भी एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बनने के कारण राज्य में अच्छी-खासी बारिश देखी जा रही है. ऐसी स्थिति आने वाली 2 दिन तक और बनी रहेगी. इसके अलावा, आज कुछ जिलों में ऑरेंज तो कुछ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.ऑरेंज अलर्ट जारीमौसम केंद्र के अनुसार सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. क्योंकि, इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. जिस कारण लोगों को इन जिलों में काफी सचेत रहने की जरूरत है. इस दौरान कोशिश करें घरों से बाहर न निकलें. इन जिलों को छोड़ बाकी सारे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर वज्रपात के साथ ओलावृष्टि व हल्की बारिश देखी जा सकती है.जिलों का संभावित तापमानआज के संभावित अधिकतम तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में 27 डिग्री, चतरा, पलामू, गढ़वा में 29 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला में 27 डिग्री, रांची, खूंटी में 26 डिग्री, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा में 28 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here