रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन जामा से पार्टी की विधायक है. उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन को अपना इस्तीफा सौंपा है. सीता सोरेन ने परिवार और पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दुखी मन से इस्तीफा देने की बात कही है. अपने इस्तीफा में लिखा कि आदरणीय गुरुजी बाबा केंद्रीय अध्यक्ष, झारखंड मुक्ति मोर्चा में. सीता सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव एवं सक्रिय सदस्य वर्तमान विधायक हूं, आपके समक्ष अत्यंत दुखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा प्रस्तुत कर रही हूं.अपने पत्र में साती सोरेन ने लिखा कि पार्टी और परिवार के सदस्यों द्वारा हमें अलग-थलग किया गया है. मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश की जा रही है. मैंने फैसला किया है कि मुझे झारखंड मुक्ति मोर्चा और इस परिवार को छोड़ना होगा.बता दें कि ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद जब नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बैठक और चर्चा चल रही थी, तब सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोंका था और कहा था कि सीएम पद पर उनका पहला हक है. हालांकि पार्टी की बैठक में सीएम पद के लिए चंपई सोरेन को चुना गया था. सीता सोरेन की पार्टी से नाराजगी लंबे समय से चल रही थी.



