JPSC पेपर लीक मामले को अर्जुन मुंडा ने बताया ”झारखंड के युवाओं की बदकिस्मती”

0

रांची : JPSC परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा समाप्त हुई। पर इससे पहले ही कई परीक्षा केंद्रों से पेपर लीक होने की सुचना है।परीक्षा से पूर्व क्लास के बजाय प्रिंसिपल के चेंबर में प्रश्न पत्र खोलने का छात्रों ने लगाया आरोप लगाया है। मामला उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का है।मामले पर विपक्षी पार्टी भाजपा के नेता, विधायक लोग एक-एक कर चम्पई सरकार को लगातार दोषी ठहरा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा ”झारखंड के युवाओं की बदकिस्मती उनका साथ नहीं छोड़ रहा है। आज JPSC परीक्षा के फिर से पेपर लीक की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है।मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से आग्रह है कि इस मामले की त्वरित जांच कराएं और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करें।”
नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने जेपीएससी परीक्षा के फिर से पेपर लीक को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने मामले पर सरकार से मांग कि है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और सच्चाई सामने लाएं। जो दोषी हो उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।उन्होंने कहा है कि झारखंड के युवाओं के आशाओं और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया है इस युवा विरोधी निकम्मी झामुमो-कांग्रेस-राजद झारखंड सरकार ने !यह राज्य के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा ”JSSC-CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ी की आग अब तक बुझी नहीं, इधर JPSC परीक्षा के दौरान ही पेपर लीक होने की बात सामने आने लगी है।कुछ परीक्षा केंद्रों से सूचना मिल रही है कि प्रश्न पत्र क्लासरूम में खोलने की बजाय प्रिंसिपल के चैम्बर से खोल कर लाए गए हैं, यानी छात्रों को सील खुला हुआ प्रश्न पत्र दिया गया है, जिससे पेपर लीक की संभावना प्रबल हो गई है। विरोध करने पर छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया है।JSSC की तर्ज पर JPSC में भी चंपई सरकार ने युवाओं की नौकरी बेचने का प्रबंध कर लिया है।राज्य सरकार की भ्रष्टाचार से त्रस्त छात्रों के पास अब एक ही विकल्प है – झामुमो-कांग्रेस हटाओ, नौकरी पाओ!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here